गिरनार तीर्थ में बनेगा खरतरगच्छ का विशाल परिसर लाभ लिया डोसी परिवार ने

 

2019-10-20 गिरनार तीर्थ में बनेगा खरतरगच्छ का विशाल परिसर
लाभ लिया डोसी परिवार ने
धुले 20 अक्टुंबर। गिरनार तीर्थ में विशाल भूखण्ड क्रय कर वहाँ जिनमंदिर, दादावाडी, भैरव मंदिर, धर्मशाला, भोजनशाला, उपाश्रय आदि का निर्माण किया जायेगा।
भूखण्ड से लेकर संपूर्ण निर्माण का लाभ संघमाता इचरजदेवी चंपालालजी डोसी के आशीर्वाद से संघवी श्री सुगनचन्दजी प्रेमचन्दजी विजयराजजी सौ. प्रेमलतादेवी, पुत्र हंसराजजी सौ. अरुणा, कुशलराजजी सौ. पमिता, प्रियंका प्राक्षि भाविक, बेटा पोता पडपोता श्री चन्दनमलजी डोसी परिवार खजवाणा-बैंगलोर वालों ने लिया है।
यह घोषणा धूलिया नगर में पूज्य गुरुदेव श्री के महामांगलिक अवसर पर की गई।
पूज्य आचार्यश्री ने फरमाया- संघवी श्री विजयराजजी हमारे संघ व गच्छ के आगेवान सुश्रावक है। हमारे प्रति अनन्य भक्ति है। आपने बैंगलोर में उपधान तप का आयोजन करवाया। खजवाणा से नाकोडाजी तीर्थ का पैदल संघ आयोजित किया। इसके अलावा हर स्थान पर उनका योगदान रहता है। पालीताना में संपन्न हुए वर्षीतप पारणा महोत्सव उनके ही संयोजनत्व में संपन्न हुआ। बाडमेर कुशल वाटिका की प्रतिष्ठा में आपका मार्गदर्शन रहा। चार वर्ष पूर्व पालीताना में संपन्न हुए विराट् खरतरगच्छ महासम्मेलन को सफल बनाने में आपका बडा योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने की आपकी विशिष्ट कला है। संघवी श्री विजयराजजी ने इसे पूज्यश्री का ही आशीर्वाद बताया और कहा- यह उनकी कृपा का ही परिणाम है।
संघ की ओर से डोसी परिवार का अभिनंदन किया गया।


Event Pics