अवन्तितीर्थोद्धारक उपाधिसेसम्मानितकिया

 

2019-02-18 पूज्य गुरुदेव खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म. को आज जन्मोत्सव के मध्य श्री अवन्ति पार्श्वनाथ तीर्थ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक मारवाड़ी समाज उज्जैन द्वारा ‘अवन्ति तीर्थोद्धारक’ उपाधि से विभूषित किया गया।
आर्य मेहुलप्रभसागरजी म. ने गच्छाधिपति गुरुदेवश्री का मिताक्षरी परिचय कराते हुए अवन्ति पार्श्वनाथ तीर्थ की विगत 20 वर्षों की संक्षिप्त रूपरेखा बताई और कहा कि पूज्य गुरुदेव गच्छाधिपतिश्री इस तीर्थ के शास्त्रशुद्ध जीर्णोद्धार हेतु मारवाडी समाज को प्रेरणा एवं निरंतर मार्गदर्शन देने का भागीरथ कार्य निरंतर कर रहे है। साथ ही पिछले माह 18 फरवरी को हुए श्री अवन्ति पार्श्वनाथ तीर्थ के ऐतिहासिक प्रतिष्ठा महोत्सव ने संपूर्ण विश्व में अवन्ति पार्श्वनाथ तीर्थ एवं उज्जैन की महिमा व गौरव को बढ़ाया है। इस उपलक्ष में मारवाडी समाज द्वारा रजतमय प्रशस्ति पत्र गुरुदेव आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी महाराज को समर्पित कर उनके अतुलनीय पुरुषार्थ का अनुमोदन करते हुए सविनय कृतज्ञता प्रकट की। अवन्ति तीर्थोद्धारक उपाधि के प्रशस्ति पत्र का वांचन आशीष सुराणा ने किया।


Event Pics