← Back to Blogs
DURG C.G. दुर्ग में खरतगच्छाधिपतिजी का पदार्पण हुआ


खरतरगच्छाधिपति उपाध्याय गुरुदेव श्री मणिप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा एवं पूजनीया साध्वी विद्युतप्रभाश्रीजी म.सा. अपनी शिष्या मंडली के साथ दुर्ग (छ.ग) स्थित रिषभदेव परिसर में 21 जुलाई को पदार्पण हुआ। प.पू. गुरुदेव श्री मणिप्रभसागरजी म.सा. ने अपने हृदय स्पर्शी प्रवचन में धर्मसभा के समक्ष खरतरगच्छ को चार साधु भगवंत देने वाले दुर्ग श्रीसंघ एवं परिवार के प्रति मंगल भावना व्यक्त करते हुए छ.ग. में दुर्ग श्रीसंघ का प्रथम अधिकार निरूपित किया।
छाजेड़ परिवार के सदस्यों
ने गवली एवं बधाकर अपनी खुशी जाहिर की। चतुर्विध संघ के मध्य छाजेड़ परिवार ने
आनंदित एवं पुलकित हृदय से वैयावच्च का लाभ लिया। पूज्य उपाध्याय प्रवर ने पगलिया
- आशीर्वाद प्रदान कर छाजेड़ परिवार के सपनों को मूर्त रूप दिया। उपस्थित
सम्माननीयजनों के साधर्मी वात्सलय का लाभ भी छाजेड़ परिवार ने लिया। समस्त
कार्यक्रमों को सम्पन्न कर पू. उपाध्याय प्रवर ने अपने शिष्य संपदा के साथ गंतव्य
की ओर चतुर्विध संघ के साथ विहार किया।
