← Back to Blogs
Updates

कुशल वाटिका : शानदार प्रतिष्ठा

By JAHAJMANDIR
कुशल वाटिका : शानदार प्रतिष्ठा


बाडमेर के बहुआयामी प्रकल्प कुशल वाटिका परिसर में निर्मित राजहंस श्री मुनिसुव्रतस्वामी जिन मंदिर, नवग्रह मंदिर, दादावाडी, गुरूमंदिर, देव देवी मंदिर आदि की अंजनशलाका प्रतिष्ठा ता. 13 फरवरी 2013 को शानदार रूप से संपन्न हुई।
प्रतिष्ठा महोत्सव ता. 9 फरवरी को प्रारंभ होकर 14 फरवरी तक चला। शानदार प्रतिष्ठा पूज्य उपाध्याय श्री मणिप्रभसागरजी म. आदि मुनि मंडल एवं तीर्थ प्रेरिका बहिन म. डाँ. विद्युत्प्रभाश्रीजी म.सा. व विशाल श्रमणीवृंद  की निश्रा में विविध कार्यक्रम के साथ हुई। इस प्रतिष्ठा महोत्सव पर बाहर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पधारें|


jahaj mandir, maniprabh, mehulprabh, kushalvatika