← Back to Blogs
मुनिराज श्री मनोज्ञसागरजी म. जैसलमेर में गाजे-बाजे के साथ नगर प्रवेश जैन ट्रस्ट जैसलमेर व जैन श्री संघ की ओर से आज गड़ीसर चौराहे पर जैन मुनि पूज्य वसी मालाणी रत्न शिरोमणि ब्रहमसर तीर्थोद्धारक पू. मुनिराज श्री मनोज्ञसागरजी म.सा. एवं बालतपस्वी मुनि श्री नयज्ञसागरजी म.सा. का गाजे-बाजे के साथ स्वर्णनगरी में नगर प्रवेश करवाया। नाकोड़ा भवन में सभा भवन में मुनि मनोज्ञसागर जी म.सा. ने आए हुए सभी जैनधर्मावलम्बियों को संबोधित किया। आगामी भव्य दादा जिनकुशल गुरु मेला एवं तृतीय वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव दिनांक - 18 से 19 फरवरी तक ब्रहमसर तीर्थ में आयोजित होगा इस आयोजन को प.पू. मुनि श्री मनोज्ञसागर जी म.सा. अपनी निश्रा प्रदान करेंगे।

