← Back to Blogs
पालीताणा
पूज्य गुरुदेव उपाध्याय श्री मणिप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा 8 आदि विशाल साधु साध्वी मंडल के परम सानिध्य में पूजनीया बहिन म. डा. श्री विद्युत्प्रभाश्रीजी म.सा. की पावन प्रेरणा से पालीताणा में 1200 आराधकों का विशाल चातुर्मास आयोजित हो रहा है। इसका लाभ अहमदाबाद धोरीमन्ना निवासी श्री भूरचंदजी लक्ष्मणदासजी लूणिया परिवार एवं अहमदाबाद कोठाला निवासी श्री जसराजजी प्रेमराजजी दायमा परिवार ने लिया है। चातुर्मास में तपस्या का अनूठा ठाट लगा है।
पूजनीया बहिन म. डा. विद्युत्प्रभाश्रीजी म.सा. की शिष्या पूजनीया साध्वी श्री विभांजनाश्रीजी म.सा. के मासक्षमण की महान् तपस्या चल रही है। उनके मासक्षमण की तपस्या का पारणा 21 अगस्त 2013 को संपन्न होगा। इस तपस्या के निमित्त ता. 16 से 20 अगस्त तक पंचाह्निका महोत्सव का आयोजन किया गया है। ता. 16 से 18 तक तीन दिवसीय श्री अर्हद् महापूजन का भव्यातिभव्य आयोजन किया जायेगा। ता. 19 को सिद्धचक्र महापूजन एवं ता. 20 को दादा गुरुदेव की पूजा पढाई जायेगी।
ता. 20 अगस्त को वरघोडे के भव्य आयोजन के साथ तपस्वी साध्वीजी महाराज का अभिनंदन किया जायेगा।
इसके साथ ही कई मासक्षमण, सिद्धि तप, शत्रुंजय तप, विहरमान तप आदि विविध तपस्याओं की झडी लगी हुई है।
JAHAJMANDIR
-
www.jahajmandir.com
www.jahajmandir.blogspot.in

-
www.jahajmandir.com
www.jahajmandir.blogspot.in