← Back to Blogs
Updates

पूज्य मुनिराज श्री मुक्तिप्रभसागरजी म.सा. एवं पूज्य मुनिराज श्री मनीषप्रभसागरजी म.सा. का आगामी चातुर्मास जोधपुर जिले के फलोदी नगर में निश्चित किया गया है। चातुर्मास प्रवेश दि. 22 जुुलाई 2015 को होगा। आप सभी को सादर आमन्त्रण

By JAHAJMANDIR

पूज्य गुरुदेव आचार्य देव श्री जिनकान्तिसागरसूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य प्रशिष्य पूज्य मुनिराज श्री मुक्तिप्रभसागरजी म.सा. एवं पूज्य मुनिराज श्री मनीषप्रभसागरजी म.सा. का आगामी चातुर्मास जोधपुर जिले के फलोदी नगर में निश्चित किया गया है।
 श्री संघ फलोदी ने चैन्नाई के धर्मनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह में बिराजमान पूज्य गुरुदेव उपाध्याय श्री मणिप्रभसागरजी म.सा. से फलोदी नगर में चातुर्मास कराने की भावभरी विनंती की, जिसे स्वीकार कर चातुर्मास की जय बोलाई गई।
श्री संघ, फलोदी में चातुर्मास निर्णय से अत्यन्त आनंद व उल्लास छा गया है तथा चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुट गया है।
चातुर्मास प्रवेश दि. 22 जुुलाई 2015 को होगा।
ज्ञातव्य है कि पूज्य मुनिराज श्री मनीषप्रभसागरजी म. का उनके सांसारिक गृह-नगर में दीक्षा के बाद यह प्रथम चातुर्मास हो रहा है।