← Back to Blogs
Updates•

Durg पूज्यआचार्यश्री के दर्शनार्थ पधारे श्री मोतीलालजी वोरा

By JAHAJMANDIR
Durg पूज्यआचार्यश्री के दर्शनार्थ पधारे श्री मोतीलालजी वोरा
दुर्ग नगर में पूज्य गुरुदेव खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. के दर्शनार्थ बाहर से पधारने वाले संघों व श्रावकों का तांता लगा हुआ है। विशेष रूप से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल व वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री मोतीलालजी वोरा पूज्यश्री के दर्शनार्थ पधारे। उनके साथ उनके सुपुत्र विधायक श्री अरूणजी वोरा उपस्थित थे।
श्री वोराजी ने पूज्यश्री से वर्तमान स्थितियों पर वार्तालाप किया। पूज्यश्री ने वासक्षेप डालकर आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ, संघशास्ता चातुर्मास समिति, दुर्ग द्वारा श्री वोराजी का अभिनंदन बहुमान किया गया। उन्हें पूज्यश्री का साहित्य भेंट किया गया।
स्थानीय सांसद श्री ताम्रध्वजजी साहू, स्थानीय विधायक श्री अरूणजी वोरा का पूज्यश्री के इस चातुर्मास को सफल बनाने में बहुत योगदान रहा है।
प्रेषक- कांतिलाल बोथरा

उपसंयोजक, संघशास्ता चातुर्मास समिति, दुर्ग