← Back to Blogs
गांधीधाम में श्री सीमंधरस्वामी जिनालय व दादावाडी का ध्वजा महोत्सव
गांधीधाम । प.पू. उपाध्याय
प्रवर श्री मणिप्रभसागरजी म.सा. के निश्रावर्ती प.पू. मुक्तिप्रभसागरजी म.सा. एवं
प.पू. मनीषप्रभसागरजी म.सा. तथा पाश्र्वमणि तीर्थ उद्धारिका प.पू. सुलोचनाश्रीजी
म.सा. की सुशिष्या प.पू. प्रियसौम्यांजनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में श्री
सीमंधरस्वामी जिनालय एवं जिनकुशलसूरि दादावाडी का 12वां ध्वजा महोत्सव चतुर्विध संघ द्वारा बडे
धूमधाम से वैशाख सुद 4 ता. 22.4.2015 को मनाया गया।
वैशाख सुद 5 को दादागुरुदेव
का महापूजन बडे हर्षोल्लास से कराया गया। जिस पूजन का करीब 40 जोड़ों ने लाभ
लिया। महापूजन का लाभ नाहटा परिवार-गांधीधाम ने लिया।
वैशाख सुद 6 को श्री
चिंतामणि पाश्र्वनाथ जिनालय एवं मुनिसुव्रत जिनालय की ध्वजा में भी
पूज्य-साधू-साध्वीजी महाराजश्री ने निश्रा प्रदान की।