← Back to Blogs
Khartargachchh Yuva Parishad अ. भा. खरतर गच्छ युवा परिषद् की सभा संपन्न
Khartargachchh Yuva Parishad
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) में पूज्य खरतरगच्छाधिपति
आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीजी म.सा. की निश्रा में दि. 19 जुलाई को अ.भा.खरतरगच्छ
युवा परिषद् की केंद्रीय और समस्त शाखाओं के अध्यक्षों और सचिवों की सभा सम्पन्न
हुई ।
गुरु वन्दन और मंगलाचरण के बाद केयूप की पूर्व की मीटिंग की जानकारी के बाद
आगे की कार्यवाही पर चर्चा हुई I जिसमें अहमादाबद में परिषद का पंजीकरण
(रजिस्ट्रेशन) कराना निश्चित किया । सभी शाखा के सदस्यों को संस्था और गच्छ के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से सभी शाखाओं का
राज्यस्तरीय अधिवेशन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया I
जिसके लिए कुशलजी गुलेच्छा को संयोजक बनाया गया I
दि. 24 और 25 सितम्बर को दुर्ग नगर में केयूप का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने का
निर्णय लिया गया । जिसमें पदमजी बरडिया (दुर्ग) को संयोजक एवं सुरेश जी भंसाली (रायपुर) और ललित भंसाली (राजनांदगांव) को सह संयोजक बनाया
गया I यह अधिवेशन सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य
रहेगा I इस अधिवेशन में सभी शाखा के लगभग 3000 युवाओं के सहभागी होने की आशा है । ललित
डाकलिया (बेंगलोर) को वेयावच विभाग का सह संयोजक बनाया गया ।
सभी शाखा के कार्यो को ध्यान में रखकर उन्हें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान
प्राप्त करने पर सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया I शाखा गठन के पांच मुख्य उद्देश्य जैसे दादा गुरुदेव श्री जिनचंद्रसूरीश्वरजी
म.सा. की पुण्यतिथि (आसोज वद २ ) को भव्य मेले का आयोजन करना, प्रति रविवार स्नात्र पूजा का आयोजन, धार्मिक पाठशाला ज्ञान वाटिका का आयोजन, मानव सेवा के कार्यक्रम, खरतरगच्छ की जनगणना, धार्मिक स्थलों का स्वच्छता अभियान, सधार्मिक भक्ति का आयोजन आदि कार्यक्रम प्रत्येक शाखा को अनिवार्य रूप से करने पर भार दिया गया । इस तरह अनेक विषयो पर चर्चा करके मीटिंग समाप्त हुई ।
कई युवा साथियो ने अपने विचार रखे जिसको सहर्ष स्वीकार किया और आने वाले समय
पर उस पर भी चर्चा करने की बात की । मीटिंग में आजीवन योजना और पंच वर्षीय योजना
के अंतर्गत फंड की भी चर्चा हुई जिसमे कई सदस्यों ने अपने नाम लिखाये ।
मीटिंग में चेयरमेन अशोक भंसाली अहमदबाद, अध्यक्ष रतन बोथरा दिल्ली, सचिव प्रदीप श्रीश्रीमाल मुम्बई, सुरेश लुनिया, पदम् जी टाटिया चेन्नई, राजेश छाजेड मुंबई, ललित रांका, ललित डाकलिया, गौतम
कोठारी बेंगलोर, गौतम मालू सूरत, पुरषोत्तम सेठिया बालोतरा,
दीपक नाहटा कोयम्बटूर, रतन जी बोथरा अहमदाबाद, मनीष नाहटा दिल्ली, जयजी चोपड़ा
महासमुंद, ललित छाजेड़, सचिन पारख रायपुर, ललित भंसाली राजनांदगांव, योगेश बरडिया गोंदिया, पदम् बरडिया,
प्रवीण बोथरा, दीपक चोपड़ा, आशीष बोहरा दुर्ग, एवम् दुर्ग ट्रस्ट से ज्ञानचन्दजी
कोठारी, सन्तोषजी लोढ़ा, कांतिलालजी बोथरा, उत्तम बरडिया, सन्दीप निमाणी आदि सभी
पधारे थे। दुर्ग श्री संघ ने बहुत सुंदर व्यवस्था की I
-धनपत कानुंगो
(राष्ट्रिय संयोजक)
- केन्द्रीय प्रचार प्रसार समिति
अ. भा. खरतर गच्छ युवा परिषद्