← Back to Blogs
Updates

फालना में आराधना भवन का उद्घाटन

By JAHAJMANDIR
फालना में आराधना भवन का उद्घाटन
 पूज्य गुरुदेव आचार्य भगवंत श्री जिनकान्तिसागरसूरीश्वरजी .सा. के शिष्य प्रशिष्य पूज्य मुनिराज श्री मुक्तिप्रभसागरजी .सा. पूज्य मुनिराज श्री मनीषप्रभसागरजी .सा. की पावन निश्रा में फालना नगर में श्री आदिनाथ जिन मंदिर एवं दादावाडी की 12वीं वर्षगांठ निमित्ते त्रिदिवसीय परमात्म भक्ति का आयोजन होगा। इस मंदिर दादावाडी की प्रतिष्ठा पूज्य गुरुदेव उपाध्याय श्री मणिप्रभसागरजी .सा. की पावन निश्रा में वि. 02059 वैशाख शुक्ल तृतीया ता. 11 मई 2002 को संपन्न हुई थी।

ता. 1 मई को पूज्यवरों के प्रवेश समारोह के साथ-साथ अठारह अभिषेक का आयोजन होगा। ता. 2 मई को सतरह भेदी पूजा के साथ जिन मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढाई जायेगी। साथ ही श्रीमती लक्ष्मीबाई टेकचंदजी चौपडा आराधना भवन का उद्घाटन किया जायेगा।

इस आराधना भवन का निर्माण श्री आनंदकुमारजी कांतिलालजी प्रकाशचंदजी चौपडा परिवार ने अपने माता पिता की स्मृति में करवाया है। शिखर पर कायमी ध्वजा भी चौपडा परिवार की ही है। दोपहर में दादा गुरुदेव की पूजा पढाई जायेगी। ता. 3 मई को बसों द्वारा जाखोडा तीर्थ की यात्र का कार्यक्रम रहेगा।
jahaj mandir, maniprabh, mehulprabh, kushalvatika, JAHAJMANDIR, MEHUL PRABH, kushal vatika, mayankprabh, Pratikaman, Aaradhna, Yachna, Upvaas, Samayik, Navkar, Jap, Paryushan, MahaParv, jahajmandir, mehulprabh, maniprabh, mayankprabh, kushalvatika, gajmandir, kantisagar, harisagar, khartargacchha, jain dharma, jain, hindu, temple, jain temple, jain site, jain guru, jain sadhu, sadhu, sadhvi, guruji, tapasvi, aadinath, palitana, sammetshikhar, pawapuri, girnar, swetamber, shwetamber, JAHAJMANDIR, www.jahajmandir.com, www.jahajmandir.blogspot.in,