← Back to Blogs
JahajMandir

धूलिया में शासन प्रभावना

By JAHAJMANDIR
धूलिया में शासन प्रभावना

महाराष्ट्र प्रान्त के धूलिया शहर में पूजनीया गुरूवर्या खान्देश शिरोमणि श्री दिव्यप्रभाश्रीजी .सा. पू. मयणरेहाश्रीजी . पू. विरागज्योतिश्रीजी . पू. विश्वज्योतिश्रीजी . पू. जिनज्योतिश्रीजी . ठाणा 5 का चातुर्मास त्याग तप साधना आराधना के साथ चल रहा है।
पूज्या साध्वी श्री विश्वज्योतिश्रीजी .सा. के प्रभावशाली प्रवचनों को श्रवण करने के लिये भीड उमड पडती है। काँलेज आदि में आपके प्रवचनों ने संस्कारों का अनूठा वातावरण खडा किया है। तपश्चर्या के साथ साथ कई पारिवारिक, सामाजिक शिविर आदि का आयोजन चल रहा है।