← Back to Blogs
तमिलनाडु के प्रसिद्ध श्री ईरोड नगर में वलयकारा स्ट्रीट में श्री मुनिसुव्रतस्वामी जिन मंदिर एवं श्री जिनकुशलसूरि दादावाडी का निर्माण होने जा रहा है। इस जिनमंदिर दादावाडी की अंजनशलाका ता. 21 जनवरी 2015 को माघ शुक्ल प्रतिपदा बुधवार को पूज्यश्री की पावन निश्रा में संपन्न होगी। परमात्मा श्री मुनिसुव्रतस्वामी और दादा गुरुदेव आदि की दिव्य मूतियों की भव्य शोभायात्रा के साथ पूज्यश्री का नगर प्रवेश 19 जनवरी को होगा। ता. 20 को अंजनशलाका व ता. 21 को प्रतिष्ठा का विधान संपन्न होगा

ईरोड में जिनमंदिर एवं दादावाडी का निर्माण
सादर आमंत्रण
इस मंदिर एवं दादावाडी का संपूर्ण निर्माण पूज्य गुरुदेव उपाध्याय श्री मणिप्रभसागरजी म.सा. की पावन प्रेरणा से शासन रत्न श्री मनोजकुमारज हरण के मार्गदर्शन में मूल लोहावट निवासी जेठिया ग्रुप के श्री जवाहरलालजी प्रदीपकुमारजीशरदकुमारजी पारख परिवार लोहावट-राजीम-ईरोड वालों की ओर से करवाया जा रहा है।
पूज्य गुरुदेवश्री के दक्षिण प्रदेश के प्रवास को ख्याल में रखते हुए जिन मंदिर दादावाडी का निर्माण शीघ्र गति से करवाया जा रहा है।
इस जिनमंदिर दादावाडी की अंजनशलाका ता. 21 जनवरी 2015 को माघ शुक्ल प्रतिपदा बुधवार को पूज्यश्री की पावन निश्रा में संपन्न होगी।
परमात्मा श्री मुनिसुव्रतस्वामी और दादा गुरुदेव आदि की दिव्य मूतियों की भव्य शोभायात्रा के साथ पूज्यश्री का नगर प्रवेश 19 जनवरी को होगा। ता. 20 को अंजनशलाका व ता. 21 को प्रतिष्ठा का विधान संपन्न होगा