← Back to Blogs
JahajMandir

प्रार्थना

By JAHAJMANDIR
प्रार्थना
प्रभु जी सुन लो मेरी विनती,
याद हो जाये सारी गिनती.
अक्षर सब हो जाये याद,
समय न मेरा हो बर्बाद.
अच्छे काम करूँ मैं जग में,
यश फैले सारे ही नभ में.
माता -पिता , गुरु का सम्मान,
सारे जग में हो गुण -गान.
करूँ देश का ऊँचा नाम,
जीवन में मैं बनू महान.