← Back to Blogs
Bikaner बीकानेर में द्विशताब्दी महोत्सव 6 जनवरी से

![]() |
पूज्य गुरुदेव खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की आज्ञा व आशीर्वाद से उनकी आज्ञानुवर्तिनी पूजनीया गुरुवर्या श्री हेमप्रभाश्रीजी म.सा. की शिष्या पूजनीया साध्वी श्री कल्पलताश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में यह आयोजन संपन्न होगा।
इस आयोजन के अन्तर्गत ता. 6 जनवरी को सुगनजी के उपाश्रय में गुणानुवाद सभा का आयोजन होगा। यह ज्ञातव्य है कि इस उपाश्रय का निर्माण पूज्य क्षमाकल्याणजी म.सा. की प्रेरणा से ही संपन्न हुआ था। इस सभा के मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास के अध्यक्ष श्री महावीरजी रांका होंगे। अध्यक्षता बीकानेर के महापौर श्री चौपडाजी करेंगे।
श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पन्नालालजी खजांची व मंत्री श्री शांतिलालजी सुराणा ने बताया कि इसी दिन पूज्य क्षमाकल्याणजी म. द्वारा रचित एवं आर्य श्री मेहुलप्रभसागरजी म. द्वारा संपादित श्री क्षमाकल्याण कृति संग्रह भाग एक व दो का विमोचन किया जायेगा।
ता. 7 जनवरी को दादा गुरुदेव के चमत्कारों पर आधारित विशेष नाटिका की प्रस्तुति होगी, जिसका निर्देशन मुंबई निवासी डाँ. प्रेमलताजी ललवानी करेंगे।
ता. 8 जनवरी को रेल दादावाडी में दादा गुरुदेव का महापूजन पढाया जायेगा। यह ज्ञातव्य है कि इस रेल दादावाडी की स्थापना के 400 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस दादावाडी की स्थापना चतुर्थ दादा गुरुदेव श्री जिनचन्द्रसूरि के स्वर्गवास के तीन वर्ष बाद उनकी पावन स्मृति में की गई थी।