← Back to Blogs
इन्दौर से उज्जैन संघ का आयोजन
पूज्य
गुरुदेव गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा एवं
पूजनीया महत्तरा श्री दिव्यप्रभाश्रीजी म. आदि ठाणा की पावन निश्रा में इन्दौर से
श्री अवन्ति पार्श्वनाथ तीर्थ उज्जैन के लिये चार दिवसीय छह री पालित पद यात्रा
संघ आयोजित होगा।
कार्तिक
शुक्ल दूज को नूतन वर्ष मांगलिक आयोजन के दिन श्रीमती मदनबाई मदनलालजी बैद परिवार
ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए पूज्यश्री से संघ के लिये शुभ मुहूर्त्त प्रदान
करने की विनंती की। जिसे स्वीकार कर पूज्य गच्छाधिपतिश्री ने शुभ मुहूर्त्त प्रदान
किया।
यह
संघ ता. 30 जनवरी 2019 को
रामबाग दादावाडी से रवाना होकर सांवेर होता हुआ ता. 2 फरवरी 2019 को
श्री अवन्ति तीर्थ प्रवेश करेगा। उसी दिन संघमाला का आयोजन होगा।