← Back to Blogs
नंदुरबार से बलसाणा पैदल संघ

पूज्य गुरुदेव उपाध्याय श्री मणिप्रभसागरजी म.सा. की निश्रा में नंदुरबार से बलसाणा तीर्थ का चार दिवसीय छहरी पालित पैदल संघ ता. 12.12.12 को प्रस्थान करेगा, जो 15 दिसम्बर को बलसाणा तीर्थ पर पहुँचेगा।
नंदुरबार निवासी श्री हरकचंदजी चंदनमलजी तातेड परिवार संघ का शुभ मुहूर्त प्राप्त करने के लिये 28 अक्टूबर को मुंबई में पूज्य गुरुदेवश्री की निश्रा में उपस्थित हुआ और निश्रा प्रदान करने व मुहूर्त प्रदान करने हेतु विनंती की। पूज्यश्री ने स्वीकृति प्रदान करते हुए मिगसर वदि 14 ता. 12 दिसम्बर का शुभ मुहूर्त प्रदान किया।jahaj mandir, maniprabh, mehulprabh