← Back to Blogs
Updates

श्री मनोहरजी कानूगो सम्मानित

By JAHAJMANDIR
श्री मनोहरजी कानूगो सम्मानित
कई अग्रणी संस्थाओं से जुडे सांचोर निवासी श्री मनोहरजी कानूगो को भारत के राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल द्वारा सम्मानित करते हुए उन्हें समाज रत्न पद प्रदान किया।
यह सम्मान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में दिये गये उनके द्वारा सहयोग के लिये अर्पित किया गया। श्री कानूगो जीतो, श्री जिनदत्त कुशल खरतरगच्छ पेढी आदि कई संस्थाओं के सक्रिय ट्रस्टी रह कर अपनी सेवाऐं संघ शासन को अर्पित कर रहे हैं। श्री कानूगो श्री जैन श्वे. खरतरगच्छ संघ सांचोर के अध्यक्ष, श्री कुशल वाटिका बाडमेर के उपाध्यक्ष, श्री गज मंदिर केशरियाजी के उपाध्यक्ष पद का उत्तरदायित्व निभा रहे हैं।
सम्मानित करने पर देश की विभिन्न संस्थाओं अग्रणी श्रावकों ने उन्हें भावभीनी बधाई दी है। मूल सांचोर वर्तमान में मुंबई में व्यवसाय रत श्री कानूगो सौम्य और सहयोगी स्वभाव के धनी है। उन्होंने अपनी लक्ष्मी का उपयोग जन हित शासन हित में उदारता के साथ किया कर रहे हैं।