← Back to Blogs
JahajMandir

उदघाटन संपन्न

By JAHAJMANDIR
उदघाटन संपन्न
पूज्य गुरूदेव उपाध्याय प्रवर श्री मणिप्रभसागरजी .सा. के चातुर्मास स्थल कपोलवाडी को कान्ति मणि नगर नाम दिया गया है जिसके उदघाटन का लाभ मूल गढ सिवाना वर्तमान में अहमदाबाद निवासी संघवी श्री अशोककुमारजी मानमलजी भंसाली परिवार द्वारा लिया गया। अतिथि गणों की साधर्मिक भक्ति हेतु गुरू गौतम नगर का नामकरण किया गया। जिसका लाभ गढ सिवाना- अहमदाबाद निवासी संघवी शा. वंसराजजी कुशलकुमारजी भंसाली द्वारा लिया गया। प्रवचन मंडप का नामकरण श्री जिनदत्त सुखसागर प्रवचन मंडप रखा गया, जिसके उदघाटन का लाभ गढ सिवाना- अहमदाबाद- मुंबई निवासी संघवी शा. चौथमलजी सुरेशकुमारजी जयन्तिलालजी भंसाली परिवार द्वारा लिया गया।
इन तीनों नगरों का भव्य उदघाटन ता. 8 जुलाई 2012 रविवार को अत्यन्त आनन्द उल्लास के साथ संपन्न हुआ।